Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Noida: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ दो सगे भाइयों ने किया गैंगरेप, मामला दर्ज

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से सटे ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में एक महिला ने दो भाइयों पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और अब उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। इस संबंध में महिला ने थाना सेक्टर 113 में शिकायत दी है।

पुलिस के मुताबिक एक महिला सर्फाबाद गांव में रहती है। महिला का आरोप है कि राजवीर (Rajveer) और उसके भाई हरी (Hari) ने 24 अप्रैल को उसे पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। अब आरोपी ब्लैकमेल कर रहे हैं। आरोपी धमकी दे रहे हैं कि यदि किसी को कुछ बताया तो उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

महिला ने सोमवार रात को पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें