Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने पत्नी पर लगाए आरोप, दिया बड़ा बयान

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने पत्नी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से तलाक पर कोर्ट में सुनवाई के बाद ससुराल वालों पर जमकर हमला बोला। फेसबुक पर लाइव आकर तेज प्रताप ने कहा कि उनके ससुराल वाले उन्हें और उनके परिजनों को परेशान कर रहे हैं। उनसे करोड़ों रुपयों की मांग की जा रही है। लालू परिवार को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है। तेज प्रताप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ज्यादा प्रताड़ित किया तो वे चुप नहीं बैठेंगे और सबकी पोल खोल देंगे।

Tej Pratap Yadav

बता दें करीब पौने आठ मिनट के फेसबुक लाइव में तेज प्रताप ने कहा कि उनके पिता लालू यादव की तबीयत खराब है। वे अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें भी बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उनकी मां राबड़ी देवी (Rabri Devi) से मारपीट हुई उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी गईं। बहन-भाइयों और पिता को अपशब्द कहे गए। बीते 4 सालों से वे ये अपमान झेल रहे हैं। तेज प्रताप ने कहा कि वे ऐश्वर्या राय से तलाक के मामले को कोर्ट के जरिए ही खत्म करना चाहते हैं। उन्हें न्याय प्रक्रिया और अदालत पर पूरा विश्वास है।

बता दें कि तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय जेडीयू नेता चंद्रिका राय (Chandrika Rai) की बेटी है। दोनों की शादी 2018 में हुई थी। मगर उसके बाद से ही उनके बीच अनबन रही। तेज प्रताप और ऐश्वर्या के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुलह के लिए कहा है। ऐश्वर्या ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की है, इस पर 18 अगस्त को सुनवाई होगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें