Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर तंज, कहा- मेरी बेटी छात्रा है बार नहीं चलाती

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस पर हमलावर हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा के आरोप पर जबाव देते हुए ईरानी ने एक के बाद एक कई बड़ी बातें कहीं। बता दें कि स्मृति ईरानी ने कहा कि मेरी बेटी कॉलेज में पढ़ाई करती है, और वह कोई बार नहीं चलती है। जानकारी के मुताबिक पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि स्मृति ईरानी की बेटी बार चलाती हैं।

- Advertisement -

लड़की पर लगाया आरोप वो लड़की राजनीति से दूर

बता दें कि स्मृति ईरानी ने कहा कि जिस लड़की पर आरोप लगाया गया है वो लड़की राजनीति से दूर है। वहीं पवन खेड़ा से कहना चाहती हूं कि मेरी 18 साल की लड़की कोई बार नहीं चलाती। वो कॉलेज में पढ़ाई करती है। जयराम रमेश ने कहा कि आरटीआई के आधार पर मेरी बेटी पर आरोप मढ़ रहे हैं। मैं जयराम रमेश से पूछना चाहती हूं कि क्या आरटीआई के उस अप्लिकेशन में मेरी बेटी का नाम है. क्या जवाब में मेरी बेटी का नाम है।

राहुल गांधी को धूल चटाउंगी- ईरानी

आपको बता दें कि कांग्रेस के नेताओं ने हंसते हुए कहा कि मैं सोनिया राहुल के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती हूं। वहीं मुझसे इस आरोप पर जवाब मांगा जाए, मैं जवाब मांगूगी और कोर्ट के जरिए मागूंगी। जानकारी के मुताबिक ईरानी ने कहा कि कांग्रेस 2024 में राहुल को एक बार फिर अमेठी भेजे, मैं वादा करती हूं कि मैं फिर से राहुल गांधी को धूल चटाउंगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें