Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कासगंजः कानूनगो का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, डीएम ने दिए जांच के आदेश

कासगंजः उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से बड़ा मामला सामने आया है। मामला जिले के सदर तहसील का है। जहां कानूनगो का रिश्वत मांगते और लेते हुए वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। बता दें रिश्वत लेने वाले व्यक्ति का नाम हरदत्त शर्मा है, और ये तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक नामांतरण बही में पीड़ित का नाम दर्ज करने के लिए कानूनगो ने दो हजार रूपए रिश्वत की मांग की, जिसके चलते पीड़ित ने 800 रूपए दिए तो क़ानूनगो ने मना कर दिया। उसके बाद पीड़ित ने गुस्से में कानूनगो को 1000 रूपए दिए उसके बाद भी क़ानूनगो ने काम करने से मना कर दिया।

जिसके चलते पीड़ित इतना परेशान हो गया की क़ानूनगो से अपनी जमीन गिरवी रखकर पैसे देने के लिए बोलने लगा। बाद में पीड़ित ने एक हजार रूपए देकर एक हजार रूपए घर से लाकर देने की बात कही। वहीं कानूनगो का रिश्वत लेते हुए किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

आपको बता दें कि जब वायरल वीडियो का मामला डीएम हर्षिता माथुर के संज्ञान में आया जिसके बाद डीएम ने एसडीएम सदर को मामले की जांच कर कार्यवाही करने के आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें