Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

शिमलाः खाई में गिरी बस, एक महिला की मौत, 20 घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक बस खाई में गिर गई। जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक यह हादसा हीरा नगर इलाके में हुआ, जहां हिमाचल रोडवेज की बस सड़क से करीब 100 फीट नीचे खाई में गिर गई। बता दें कि यह हादसा बुधवार दोपहर को हुआ है।

बता दें कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस नगरोटा से शिमला आ रही थी। वहीं बस में 20 से 23 लोगों के सवार होने की सूचना है। वहीं सभी घायलों को शिमला के आई जी एम सी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक 1 व्यक्ति के बस में फंसे होने की भी है सूचना है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत- बचाव कार्य किया जा रहा है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें