Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर का मिला मलबा, सोमवार रात से था लापता

नई दिल्लीः पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर उत्तर-पश्चिमी प्रांत बलोचिस्तान में सोमवार की रात से गायब हो गया था। जिसका मलबा लासबेला जिले के मूसा गोथ के पास मिला है। जानकारी के मुताबिक हादसे में 6 सैनिकों की मौत हो गई है। जिनके शव मलबे से बरामद हुए हैं।

- Advertisement -

वहीं इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के अनुसार खराब मौसम के कारण ये हादसा हुआ है। जिसको लेकर पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग ने बताया कि हादसे में लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज अली समेत सभी 6 सैन्य कर्मियों की मौत हो गई है।

आपको बता दें कि ISPR के महानिदेशक ने ट्वीट कर बताया कि लासबेला जिले के मूसा गोथ में एक हेलिकॉप्टर का मलबा मिला। जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज अली समेत सभी 6 अधिकारियों और सैनिकों की मौत हो गई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें