Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

BSP चीफ मायावती ने लिया चौंकाने वाला फैसला, उपराष्‍ट्रपति चुनाव में इन्हें देंगी समर्थन

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने राष्‍ट्रपति चुनाव के बाद उपराष्‍ट्रपति चुनाव में भी विपक्ष के खिलाफ अलग स्‍टैंड लेते हुए एनडीए (NDA) उम्‍मीदवार के समर्थन का ऐलान किया। उन्‍होंने साफ कर दिया है कि बीएसपी, एनडीए के उम्‍मीदवार जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को वोट देगी। उप राष्‍ट्रपति पद के लिए 6 अगस्‍त को मतदान होना है। इसके पहले बीएसपी सुप्रीमो ने एनडीए उम्‍मीदवार को समर्थन का ऐलान कर सबको चौंका दिय है।

उन्‍होंने एक ट्वीट कर बताया कि उपराष्‍ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी ने एनडीए उम्‍मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्‍होंने लिखा- ‘सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता और विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी दिनांक 6 अगस्त को चुनाव होने जा रहा है।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें