Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सीएम ममता मंत्रिमंडल में आज बड़ा फेरबदल, जानिये सुप्रियो समेत कौन-कौन बनेगा मंत्री

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज अपने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक तृणमूल मंत्रिमंडल में नौ सदस्यों को शामिल किए जाने की संभावना है। जानकारी के अनुसार इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा से टीएमसी में गए बाबुल सुप्रियो भी शामिल हैं।

- Advertisement -

ये लोग बन सकते हैं मंत्री

बता दें कि सुप्रियो के अलावा पार्थ भौमिक, स्नेहाशीष चक्रवर्ती  और उदयन गुहा को भी मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में एसएससी घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से हटा दिया था। जानकारी के मुताबिक उनके उद्योग विभाग समेत कुछ अहम विभागों के पद रिक्त होने से यह विस्तार सह बदलाव किया जा रहा है।

अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल

आपको बता दें कि टीएमसी ने कहा कि साल 2011 में टीएमसी के सत्ता में आने के बाद यह ममता सरकार का अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल होगा। वहीं 2021 में टीएमसी तीसरी बार बंगाल में सत्तारूढ़ हुई है। बता दें कि यह बदलाव ऐसे समय हो रहा है, जब ममता बनर्जी की सरकार शिक्षक भर्ती घोटाले में बुरी तरह घिरी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें