Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बिहारः नाव में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, 4 लोगों की मौत, कई घायल

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां शनिवार दोपहर गंगा नदी के बीच में नाव पर सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस भयानक हादसे में कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक नाव पर करीब 20 लोग सवार थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई हैं, और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

- Advertisement -

एक जगह से दूसरी जगह लेकर जा रहे थे अवैध बालू 

जानकारी के अनुसार नाव से अवैध बालू को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान बालू परिवहन में लगे लोगों के लिए नाव पर ही दोपहर का खाना बनाया जा रहा था। तभी अचानक गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और नदी के बीचों-बीच आग की लपटों में चार नाव सवारों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

नाव सवार सभी गंभीर घायल

वहीं घटना की सूचना मिलने ही घटनास्थल पर पहुंचे मनेर थाना अध्यक्ष ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है। आपको बता दें कि इस घटना में कई नाव सवारों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि बचाव दल ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। फिलहाल घायलों का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें