Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

आज से सपा की तिरंगा यात्रा, अखिलेश यादव कन्नौज में दिखाएंगे हरी झंडी

लखनऊः स्वतंत्रता दिवस पास आते ही राजनीतिक दलों ने तिरंगा यात्रा निकालने की शुरुआत कर दी है। जानकारी के मुताबिक भाजपा के बाद अब सपा भी तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। इसके लिए पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज कन्नौज से तिरंगा यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं।

- Advertisement -

राम गोविंद चौधरी गाजीपुर में हरी झंडी दिखाकर यात्रा को करेंगे रवाना

वहीं, यूपी में विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी गाजीपुर में हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। जानकारी के मुताबिक यह यात्रा गाजीपुर की सातों विधानसभा में घूमते हुए बलिया, मऊ, जौनपुर से होते हुए वाराणसी तक जाएगी। बता दें कि यात्रा के लिए सपा नेता अभिषेक यादव के साथ सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा ने दिल्ली में निकाली थी तिरंगा यात्रा

आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा ने दिल्ली में तिरंगा यात्रा निकाली थी। वहीं दिल्ली के लाल किले से इंडिया गेट होते हुए संसद भवन तक निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी सांसद और मंत्री शामिल हुए थे।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें