Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पीएम मोदी और अमित शाह ने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर जताया दुःख

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शेयर मार्केट के किंग राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ‘वह अपने पीछे वित्तीय दुनिया में एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं।’

इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर दुख व्यक्त किया। गृह मंत्री ने कहा कि ‘उनके विशाल अनुभव और शेयर बाजार की समझ ने अनगिनत निवेशकों को प्रेरित किया है। उन्हें उनके बुलंद दृष्टिकोण के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’

राकेश झुनझुनवाला का निधन

शेयर मार्केट (Share Market) के बिगबुल राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का 62 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में आखिरी सांस ली। उन्हें 2-3 सप्ताह पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। दिग्गज कारोबारी झुनझुनवाला के निधन की पुष्टि ब्रीच कैंडी अस्पताल ने कर दी है। उन्हें आज सुबह 6 बजकर 45 बजे मिनट पर अस्पताल लाया गया था। राकेश झुनझुनवाला को भारत का वारेन बफेट भी कहा जाता है।

बता दें कि शेयर मार्केट से पैसा बनाने के बाद बिग बुल एयरलाइन सेक्टर में भी उतर चुके थे। उन्होंने नई एयरलाइन कंपनी आकासा एयर में मोटा इन्वेस्टमेंट किया था और 7 अगस्त से कंपनी ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले झुनझुनवाला के पास आज हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति है। मजेदार है कि इतनी दौलत वाले इंसान का सफर महज 5 हजार रुपये से शुरू हुआ था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें