Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

स्वतंत्रता दिवसः अंबानी ने अपने कर्मचारियों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

नई दिल्लीः आज पूरा देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली स्थित लाल किला से लेकर दूर-दराज के गांवों तक लोग तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मना रहे हैं। वहीं आजादी के इस जश्न से कारोबार जगत भी अछूता नहीं है। बता दें कि देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी आज (सोमवार) को परिवार संग आजादी का त्योहार मनाते नजर आए। इस मौके पर अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य यानी मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी के हाथों में भी तिरंगा नजर आया।

- Advertisement -

अंबानी ने अपने कर्मचारियों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

आपको बता दें कि न्यूज एजेंसी के द्वारा अंबानी परिवार का एक वीडियो शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियो में मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और पोता पृथ्वी अंबानी तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं। वहीं मुकेश अंबानी ने अपने पोते को अपनी गोद में उठा रखा है। जबकि नीता अंबानी हाथों में तिरंगा लहरा रही हैं। जानकारी के मुताबिक वीडियो के अंत में नीता अंबानी पोते पृथ्वी को तिरंगा देती दिख रही हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें