Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लता मंगेशकर चौराहे पर लगने वाली 14 टन की भव्य वीणा पहुंची अयोध्या, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

प्रधानमंत्री (PM Modi) की घोषणा के अनुरूप नयाघाट चौराहे (Nayaghat Crossroads) को स्वर कोकिला लता मंगेशकर चौक (Lata Mangeshkar Chowk) का रूप देने का काम अंतिम चरण में हैं। यहां लगने वाली 40 फिट ऊंची और 10 फिट चौड़ी वीणा (Harp) तीन दिनों के सफर के बाद नोएडा (Noida) से अयोध्या (Ayodhya) पहुंच गई है। इसे आज देर शाम तक चौक में लगा दिया जाएगा।

बता दें लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की स्मृति में बन रहे स्मृति चिन्ह वीणा की डिजाइन रामसुतार फाईन आर्ट लिमिटेड (Ramsutar Fine Art Limited) ने किया है। इस कंपनी के निदेशक अनिल राम सुतार (Anil Ram Sutar) ने बताया कि इस वीणा को एक माह में 70 लोगों की टीम ने तैयार किया है। इस पर सरस्वती और लक्ष्मी के साथ दो मोर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूरी वीणा कांस्य की है जिसकी कभी-कभार सफाई करनी पड़ेगी। इसकी आयु सैकड़ों साल की होगी। इस वीणा को बनाने से पहले देश के चार वीणा वादकों से मिलकर उनसे बातचीत की गई और उनकी वीणा का अध्ययन किया गया।

इसके साथ ही स्मृति चौक पर लता मंगेशकर के गाए भजन भी हर पल गूंजेंगे। स्मृति चौक की डिजाइन नोएडा के प्रसिद्ध रंजन मोहंती (Ranjan Mohanty) ने किया है। इसका निर्माण एक माह की तय सीमा में पूरा कर लिया गया हैl इसे बनाने में भविष्य में होने वाले मार्ग चौड़ी करण का भी पूरा ध्यान रखा गया है। स्मृति चौक का निर्माण करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। वहीं चौक का उद्घाटन 28 सितंबर को लता मंगेशकर के जन्म दिन पर होने की संभावना है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें