Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

लाखों की ठगी करने वाला जालसाज सॉफ्टवेयर इंजीनियर हिरासत में, कारनामे सुनकर दंग रह जाएंगे आप

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (UP) के जनपद कानपुर (Kanpur) के एक इंजीनियर को जालसाजी के आरोप में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने गिरफ्तार कर लिया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जालसाजी की कई वेबसाइट बनाकर शातिरों को बेचा था। मुंबई पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आरोपित से पूछताछ चल रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित को कस्टडी रिमांड पर लेकर कुछ और जानकारियां हासिल की जाएंगी।

बता दें शुक्रवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर लव गुप्ता (Luv Gupta) को बिठूर के गुलमोहर अपार्टमेंट से पकड़ा गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच सैकड़ों लोगों के साथ करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने के मामले की विवेचना कर रही थी। जिसमें गोपाल शेट्टी की गिरफ्तारी के बाद लव गुप्ता का नाम आया था। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने 10 वेबसाइट बनाकर सॉफ्टवेयर कंपनियों को बेचा को है। प्रत्येक वेबसाइट पर उसे 15 से 20 लाख रुपये मिलते थे। सभी सॉफ्टवेयर के मेंटीनेंस का काम भी लव गुप्ता ही देखता था।

साल 2020 में कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में लोगों के पास काम नहीं रह गया था। उस दौरान लव के पास गोपाल का फोन पहुंचा था। दोनों की मुलाकात बेंगलुरु (Bengaluru) में हुई थी, लव वहां पर नौकरी करता था। उसके बाद शेट्टी ने अमोल पोलमलकर और रवि शेट्टी से भी उसकी बात कराई थी। तब लव ने इनके लिए भी सॉफ्टवेयर डिजाइन किया था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें