Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

गृहमंत्री अमित शाह ने साधा CM नीतीश कुमार पर निशाना, कहा- ‘लालू की गोद में बैठ गए नीतीश’

लखनऊ डेस्क

- Advertisement -

बिहार (Bihar) के पूर्णिया में गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने अपनी रैली में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) को धोखा देकर स्वार्थ के लिए लालू (Lalu Prasad Yadav) की गोद में नीतीश बैठ गए। मेरे दौरे से लालू यादव और नीतीश कुमार के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने लालू को आगाह करते हुए कहा कि लालू जी आप ध्यान रखिएगा, नीतीश बाबू कल आपको छोड़कर कांग्रेस (Congress) की गोदी में बैठ जाएंगे।

अमित शाह ने नीतीश कुमार से पूछा कि वो चारा घोटाला के बारे में काफी बोलते थे, अब क्या कहेंगे। चारा घोटाला वाले तो आपके राज्य मंत्री बन गए हैं। शाह ने कहा कि नीतीश कुमार एंटी कांग्रेस राजनीति की पीठ में छुरा घोंपकर आरजेडी (RJD) और कांग्रेस की गोद में बैठ गए। अब बिहार (Bihar) में डर का माहौल है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें