Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अंकिता भंडारी के परिवार ने सरकार के सामने रखी कई मांगे, जानिए 1 करोड़ रुपये समेत कौन-कौन सी मांगे हैं ?

उत्तराखंड:उत्तराखंड की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी(Ankita Bhandari) के हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। जब अंकिता(Ankita Bhandari) के परिवार से मिलने कांग्रेस नेता हरीश रावत(Harish ravat) पहुंचे तब अंकिता के परिवार ने उन्हें सीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में परिवार ने सरकार से कुछ मांगे की हैं।

- Advertisement -

कौन-कौन सी हैं वह मांगे

1. परिवार को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक साहता दी जाए।
2. अंकिता के नाम सार्वजनिक चौराहे पर एक स्मारक बनाया जाए।
3. परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए।
4. अंकिता के नाम गांव मल्ली से बरमुंडी की सड़क का नामकरण किया जाए।
5. अंकिता जिस रिजॉर्ट में काम करती थी, वहां उसके नाम का विधालय खोला जाए।
6. बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान में अंकिता के नाम पर पुरस्कार हो।
7. पुलकित आर्य के भाई और पिता को जांच पूरी होने तक कस्टडी मे रखा जाए।
8. अंकिता के गुनाहगारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा हो।

सभी वकील अरोपी के पक्ष में केस न लड़ें- अंकिता के पिता

अंकिता(Ankita Bhandari) के पिता ने सभी वकीलों से आग्रह किया है कि कोई भी आरोपी के पक्ष मे केस न लड़े उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि “मैं सभी वकीलों से अनुरोध करना चाहता हूं कि आरोपियों के पक्ष में केस न लड़ें।”

Report:Manvendra singh

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें