Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

नहीं रहे सियासत के नेता जी जानिए उनका सियासी सफर

लखनऊ। अखाड़े के पहलवान, स्कूल के शिक्षक और सियासत के नेता जी चिरनिद्रा में विलीन हो गए.अखाड़ा कोई भी हो नेता जी अपने दांव से सबको चित कर देते थे. विरोधी भी उनके सियासी दांव -पेंच को नहीं समझ पाते थे. 1967 में पहली बार विधायक बने फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी सियासी पारी लगातार दोगुने उत्साह से जारी रही. गांव का एक मामूली सा लड़का पहलवानी का अखाड़ा छोड़ अब सियासत का पहलवान बन गया. आठ बार विधायक और 7 बार सांसद, तीन बार यूपी के मुख्‍यमंत्री और दो बार केंद्र में मंत्री पद को सम्हाला।मुलायम सिंह सैफई से सत्‍ता के शिखर तक का सफर बड़े ही संघर्षों के साथ तय किया था। देखिये मुलायम सिंह यादव का राजनितिक सफर

- Advertisement -

राजनीतिक यात्रा 1967: में, वह उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए।
1977: में, वह पहली बार उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री बने।
1980: में, वह लोक दल के अध्यक्ष बने।
1982 से 1985: तक, उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विपक्ष के नेता के रूप में पद संभाला।
1989: में, वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
1990: में, वह चंद्रशेखर की पार्टी जनता दल (समाजवादी) में शामिल हुए।
1992: में, उन्होंने समाजवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की स्थापना की।
1993: में, वह दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
1996: में, वह मैनपुरी क्षेत्र से 11 वीं लोकसभा के सद्स्य चुने गए थे।
1999: में, वह संयुक्त मोर्चा गठबंधन सरकार के अंतर्गत भारत के रक्षा मंत्री बने।
1999: में, उन्होंने दो लोकसभा सीटों – संभल, कन्नौज से चुनाव लड़ा और दोनों ही सीटें जीतीं।
2003: में, वह तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
2004: में, उन्होंने 183,8 99 वोटों के अंतर से गन्नौर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी, जो अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड माना जाता है।
2004: में, उन्होंने मैनपुरी क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीता।
2014: में, उन्होंने 16 वीं लोकसभा चुनाव के दौरान दो सीटों आज़मगढ़, मैनपुरी से चुना लड़ा और दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की।

व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 22 नवंबर 1939

जन्मस्थान सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश
राशि वृश्चिक
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश

कॉलेज/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय के.के. कॉलेज, इटावा, उत्तर प्रदेश
ए.के. कॉलेज, शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश
बी.आर. कॉलेज, आगरा विश्वविद्यालय, आगरा, उत्तर प्रदेश
शैक्षिक योग्यता बी० ए०, राजनीति शास्त्र (दूरस्थ शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से)
एम० ए०, राजनीति शास्त्र (गुजरात विश्वविद्यालय से)
वर्ष 1967 में, वह उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें