Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दीपावली आज: जानें, शाम को लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और मंत्र

लखनऊ

- Advertisement -

आज दीपावली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देशभर में दीपावली की धूम देखी जा रही है। शाम को मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाएगी। प्रकाश का यह पर्व हर साल कार्तिक अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। आज ही के दिन भगवान राम लंका में रावण को मारकर अयोध्या लौटे थे। भगवान राम के लौटने की खुशी में अयोध्यावासियों ने नगर में दीप जलाए थे और उनका स्वागत किया था। कहा जाता है कि उसी दिन से इस मौके पर दीप जलाने की परंपरा चली आ रही है।

आज लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों को फूलों, रंगोली, दीयों, मोबत्तियों से सजाएंगे। साथ ही दीपावली का पर्व मां लक्ष्मी जी का भी पर्व है तो आज शुभ मुहूर्त में उनकी पूजा अर्चना करनी चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि आज शाम का शुभ मुहूर्त क्या है।

पूजन मुहूर्त

कार्तिक अमावस्या तिथि आरंभ: 24 अक्टूबर, 2022 को शाम 05 बजकर 29 मिनट से।
कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्त: 25 अक्टूबर 2022 को शाम 04 बजकर 20 मिनट पर।

अमावस्या निशिता काल:  11 बजकर 39 से 00:31 तक।

कार्तिक अमावस्या सिंह लग्न का समय:  रात 01:26 से 03:44 बजे।

अभिजीत मुहूर्त का समय: सुबह 11:19 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक है।

विजय मुहूर्त आरंभ: 24 अक्टूबर को 01:36 से 02:21 तक।

लक्ष्मी पूजा का समय और मुहूर्त
लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त: 18:54 से 20:16 मिनट तक
पूजा अवधि: 1 घंटा 21 मिनट
प्रदोष काल: 17:43 से 20:16 मिनट तक
वृषभ काल: 18:54 से 20:50 मिनट तक

लक्ष्मी पूजन मंत्र 
.  ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥
. ॐ श्रीं श्रीयै नम:
. ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः॥
. ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें