Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सुप्रिया सुले के खिलाफ मंत्री अब्दुल सत्तार की विवादित टिप्पणी, तोड़फोड़

मुंबई

- Advertisement -

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल के नेता अब्दुल सत्तार द्वारा सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ विवादित बयानबाजी का मामला गरमा गया है। एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने आज इस बयान के खिलाफ जमकर तोड़फोड़ की। कई जगह प्रदर्शन के बीच पुलिस को कई लोगों को गिरफ्तार करना पड़ा है।

बड़ी संख्या में सुप्रिया सुले के समर्थकों और एनसीपी कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अब्दुल सत्तार के आवास के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने मंत्री अब्दुल सत्तार के घर के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया।

कार्यकर्ताओं ने सत्तार के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर सत्तार के खिलाफ सरकार ऐक्शन नहीं लेती है तो वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें