Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, कब दिखेगा, राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव? जानिए सबकुछ

आज इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू हो गया है। इसके साथ ही अब कोई भी शुभ काम या पूजा अर्चना आप ग्रहण तक नहीं कर सकते हैं। देश में सबसे पहले चंद्र ग्रहण अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा।  पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण जबकि बाकी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा।

- Advertisement -

आज शाम के समय जैसे ही चंद्रोदय होगा उसी समय चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म हो जाएगा। बता दें कि 15 दिनों के अंतराल पर ही यह दूसरा ग्रहण है इसके पहले बीते 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था।

भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा जिसके कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य है। चंद्रग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और पेसिफिक में भी दिखाई देगा।

 

 

मेष- साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण आपकी राशि में लग रहा है। आपके लिए यह ग्रहण अशुभ और हानि पहुंचाने वाला रहेगा। सतर्क रहें।

वृष-आपके लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। धन हानि और मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।

मिथुन-आपके लिए यह चंद्र ग्रहण अच्छा रह सकता है। शुभ फल और करियर-कारोबार में अच्छा फायदा हो सकता है।

कर्क- कार्यों में सफलताएं प्राप्ति होंगी। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

सिंह- आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या- इस राशि के जातकों का इस चंद्र ग्रहण के कारण कष्ट सहने पड़ सकते हैं।

तुला- परेशानियां आ सकती हैं। धन हानि होने से आपके काम बिगड़ सकते हैं। संभलकर चलें।

वृश्चिक- आपको  धैर्य बनाएं रखना होगा नहीं तो यह ग्रहण आपको काफी नुकसान देने वाला हो सकता है। सावधानी बरतें।

धनु- आपको सेहत संबधित कुछ समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

मकर- इस राशि के जातकों को धन की हानि, मुकदमों में हार का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ- इस राशि के जातकों को लाभ और सौभाग्य में वृद्धि के योग हैं।

मीन- ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें