Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कक्षा आठ के छात्र ने किया सुसाइड,फीस के लिए बनाया गया था दबाव,पुलिस कर रही छानबीन

गाजियाबाद : गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र द्वारा सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रिंस नामक छात्र ने यह कदम फीस न जमा कर पाने की वजह से उठाया है। बताया जा रहा है कि आठवीं में पढ़ने वाला प्रिंस रोजाना की तरह स्कूल जा रहा था। इसी बीच एक दिन उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसने मौत को गले लगा लिया।

- Advertisement -

सुप्रीम कोर्ट ने ‘शिवलिंग’ को संरक्षित रखने का आदेश बरकरार रखा, हिंदू पक्ष को तीन हफ्ते का वक्त

मानसिक तनाव का हुआ शिकार

आरोपों के मुताबिक उसे फीस के लिए बार-बार परेशान किया जाता था। फीस न भर पाने के कारण उसे कक्षा के अंदर छात्रों के सामने डांटा-फटकारा जाता था। बताया जा रहा है कि इसी बात से आहत प्रिंस ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिगर के टुकड़े की आत्महत्या से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह अब इस मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

गाजियाबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद, हत्या के आरोपी ने दी पुलिस को धमकी - ghaziabad criminal have not any fear sappu gurjar threaten police personnel - AajTak

पुलिस कर रही है छानबीन

घटना सामने आने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया। एसपी देहात राजा के मुताबिक थाना सिहानी गेट के अंतर्गत आने वाले इस स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस संबंध में परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। सबूतों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल इस मामले की हकीकत चाहे जो भी बच्चों में आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए काफी हानिकारक है। पुलिस एवं अन्य विभागों द्वारा अक्सर सुसाइड के खिलाफ जन जागरुकता अभियान संचालित किए जाते है। लेकिन समाज जब तक इसको लेकर जागरुक नहीं होगा इस दंश का मिटना मुश्किल है।

गाजियाबाद: फीस न जमा करने पर स्कूल से घर भेजा गया, आहत होकर 8वीं के छात्र ने की आत्महत्या?

स्कूल ने आरोप से किया इनकार

पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक दुबे ने बताया कि इस मामले में प्रिंस के पिता की ओर से थाने में दी गई शिकायत की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक स्कूल का कहना है कि प्रिंस और उसके दोस्त का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिस पर स्कूल प्रशासन ने दोनों ही बच्चों के माता-पिता को स्कूल बुलाया था। दूसरे छात्र ने तो अपने माता-पिता को इस बारे में बताया लेकिन प्रिंस ने ऐसा नहीं किया। इस पर उससे कहा गया कि वह अपने पिता को बुलाए, नहीं तो उसे स्कूल में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे में पुलिस आत्महत्या के इस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें