Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राष्ट्रपति के अपमान पर घमासान: दिल्ली तक पहुंची शिकायत, ममता की मंत्री की कार रोककर प्रदर्शन

ममता बनर्जी के मंत्री अखिल गिरि के द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है। आज इस मामले को लेकर नई दिल्ली स्थित नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं, बंगाल में गिरी के कार को रोककर आदिवासी समाज के लोगों ने जबरदस्त प्रदर्शन भी किया है।

- Advertisement -

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने दिल्ली में यह शिकायत दर्ज कराई है। चटर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी को इस मामले पर जवाब देना चाहिए। अखिल गिरी उनकी सरकार में मंत्री हैं, उन्हें उन्हें तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।

इसके अलावा उन्हें दिल्ली आना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। एससी-एसटी समुदाय के खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करना टीएमसी के मंत्रियों की वास्तविक भावना है। अखिल गिरी की टिप्पणी के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने बांकुड़ा में सड़क को जाम कर दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी कर गिरि विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने कहा था, हम लोग किसी को उनकी शक्ल-सूरत से नहीं आंकते। हम राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं? यह बयान अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें