Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में लगाए सात छक्के, जानिए कैसे बना यह आश्चर्यजनक विश्व रिकॉर्ड

क्रिकेट के इतिहास में एक नया विश्व रिकॉर्ड बन गया है। भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में सात छक्के मारने का रिकॉर्ड बना दिया है। दुनियाभर में कोई भी क्रिकेटर यह कमाल नहीं कर पाया लेकिन आज गायकवाड़ ने ऐसा कारनामा कर पूरे क्रिकेट जगत में सनसनी पैदा कर दी है।

- Advertisement -

 

गायकवाड़ ने लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में सात छक्के लगाए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में 159 गेंद में नाबाद 220 रन बनाए और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उनकी शानदार पारी के चलते महाराष्ट्र ने इस मैच में पांच विकेट खोकर 330 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

 

इस तरह बना यह विश्व रिकॉर्ड

महाराष्ट्र की पारी के 49वें ओवर में कुल 43 रन आए। इनमें से 42 रन ऋतुराज के बल्ले से आए। दरअसल, इस ओवर में गायकवाड़ ने हर गेंद पर छक्का जड़ा। एक गेंद नो बॉल था और ऋतुराज ने उस गेंद को भी बाउंड्री के बाहर भेज दिया। इस तरह से नो बॉल के साथ इस एक ओवर में गेंदबाज ने कुल 7 गेंदें फेंकी और हर गेंद पर ऋतुराज ने छक्के मारे।

 

ऋतुराज ने इस पारी में 16 छक्के लगाए

ऋतुराज ने अपनी पारी में 10 चौके और 16 छक्के लगाए। उन्होंने 138.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। लिस्ट ए क्रिकेट में यह ऋतुराज का पहला दोहरा शतक था। वह 11वें भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। वह लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में सात छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी ऋतुराज संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें