Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

गुजरात मे किसकी सरकार देखे एग्जिट पोल के नतीजे क्या आप पार्टी गुजरात मे विजय पा लेगी

गुजरात विधानसभा चुनाव और हिमाचल चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। ये दोनों राज्यों में एग्जिट पोल भारती जनता पार्टी का जित बता रहे है । उधर, दिल्ली नगर निगम के चुनावों के एग्जिट पोल में आप पार्टी ने भाजपा से सत्ता छीन ली है। ये तीनों नतीजे कुछ हद तक सही लग रह है । दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप पार्टी का आना तय माना जा रहा था और एक्सिट पोल के हिसाब से आप पार्टी जीत भी दर्ज कर रही है |

- Advertisement -

जहां तक हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल कि बात करे तो , इन पर संशय हो रहा है। हालाँकि यहाँ भाजपा और कांग्रेस की सीटों का अंतर काफ़ी कम है। असल नतीजों में पासा पलट सकता है। वैसे भी हिमाचल में तू चल मैं आया वाली सरकारें रहती हैं। यानी एक ये पार्टी एक बार वो , एक बार पार्टी फ़िलहाल यहाँ भाजपा की सरकार है, इसलिए लगता नहीं कि भाजपा इस बार स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ पाएगी। एग्जिट पोल भी 68 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 37 सीटें दे रहे हैं। यानि बहुमत के करीब । इसलिए यहाँ के एग्जिट पोल के बारे में दावे से कुछ भी नहीं कहा जा सकता। लोगो को मनना है की यहाँ दोनों पार्टी मजबूती से लड़ी है |

अब बात करते है गुजरात विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल पर। यहाँ कोई भी एग्जिट पोल भाजपा को 117 सीटों से कम नहीं दे रहा है। जबकि अधिकतम सीटें 148 तक हैं। लगता है गुजरात में भाजपा 127 सीटों के अंदर ही रहेगी। 127 का आँकड़ा वह है जो 2002 में मोदी लाए थे। और गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे लगता नहीं कि इस बार भाजपा 2002 का ये आँकड़ा पार कर पाएगी।हाला कि आम आदमी पार्टी का मनना है कि गुजरात मे इनकी सरकार बन रही है | कर कुछ चैनल के एक्सिट पोल भी यही दिखा रहे है |

तो वही कांग्रेस को गुजरात में ज़रूर बड़ा नुक़सान हो सकता है। हालाँकि 40 -45 सीटें उसकी जो पक्की होती हैं वह उतनी ही उम्मीद रखे तो बेहतर होगा। दरअसल, आम आदमी पार्टी गुजरात में दस के आस-पास या दस के भीतर ही सीट ला पाएगी, लेकिन एग्जिट पोल बताते हैं कि गुजरात में आप सीटें भले ही कमा नहीं पाई हो, लेकिन उसने कांग्रेस को बहुत बड़ा वोट बैंक कट कर दिया है। इसका सीधा फ़ायदा भाजपा को होता दिखाई दे रहा है। वर्षों बाद कांग्रेस को गुजरात चुनाव में कम सीटे दिखाई देती नजर आ रही है
गाँवों में जहां उसका दबदबा रहता था, वहाँ उसे आप ने बुरी तरह नुक़सान पहुँचाया। आप ने नुक़सान भाजपा को भी पहुँचाया, लेकिन इनमें ज़्यादातर सीटें शहरों की थीं इसलिए उन सीटों पर भाजपा की जीत का अंतर कम हो जाएगा, पर उसे सीटों का नुक़सान न के बराबर होगा। शुरू से भाजपा की रणनीति भी यही थी जिसके तहत उसने आप पार्टी जिसका इस बार राज्य में सबसे ज़्यादा हल्ला था, उसे गाँवों तक सीमित कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें