Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

हैदराबाद के कॉलेज में छात्र की पिटाई, बीजेपी अध्यक्ष का बेटा आरोपी, वीडियो वायरल

हैदराबाद के एक निजी कॉलेज में छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार के बेटे पर छात्र की पिटाई का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। उधर, संजय कुमार ने कहा है कि राजनीतिक साजिश के तहत उनके बेटे को फंसाया जा रहा है।

- Advertisement -

 

बता दें कि हैदराबाद की महिंद्रा यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि एक युवक दूसरे युवक की पिटाई कर रहा है। छात्र की पिटाई का आरोपी तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमारा का बेटा बंदी भगीरथ साईं बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पिटाई में वही है।

 

वीडियो में दिख रहा है कि भगीरथ साईं का एक दोस्त भी पीड़ित युवक पर थप्पड़ बरसा रहा है। पीड़ित युवक की पहचान यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाले श्रीराम के रूप में हुई है।

 

वीडियो में दिख रहा- कैसे बरसा रहे थप्पड़

एक और वीडियो इसी का सामने आया है जिसमें श्रीराम बैठा हुआ है और आरोपी बंदी भगीरथ साईं और कई अन्य युवक उसे घेरकर खड़े हैं और उस पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। कहा जा रहा है कि पीड़ित श्रीराम नामक युवक ने भगीरथ साईं की क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की की बहन से बदतमीजी की थी। कहा जा रहा है कि इसी से नाराज होकर इन लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें