Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दुनिया में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा टाइम बिताने वाले हैं भारतीय: यूथ के मेन्टल हेल्थ पर पड़ा असर !

आज के समय में सोशल मीडिया ने लोगों से जुड़ने का तरीका ही बदल दिया है। व्हॉट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हर किसी की ज़िंदगी का हिस्सा बन गई हैं। आप चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हो, सोशल मीडिया नेटवर्क के माध्यम से सम्पर्क कर सकते हैं। लेकिन अब एक नई स्टडी में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस स्टडी के मुताबिक सोशल मीडिया पर सबसे अधिक वक्त भारतीय गुजार रहे हैं और बीमार भी सबसे अधिक वही हो रहे हैं।

- Advertisement -

ज्ञात हो कि,  इस समय दुनिया की आबादी 8 अरब पार कर चुकी है। इनमें करीब 5.3 अरब इंटरनेट यूजर्स हैं। सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा चीन में है। रिसर्च के मुताबिक पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा टाइम बिताने वाले इंडिया वाले हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अपना सुख चैन, भूख-प्यास, नींद और रिश्तों को दरकिनार करते हुए भारत के लोगों ने इंटनेट पर समय बिताने के मामले में अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ दिया है।

रिसर्च फर्म ‘रेडसियर’ के मुताबिक, भारतीय यूजर्स हर दिन औसतन 7.3 घंटे अपने स्मार्टफोन पर हमेशा नजर गड़ाए रहते हैं। इसमें से अधिकतर वह सोशल मीडिया पर टाइम बिताते हैं।

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी यूजर्स का औसतन स्क्रीन टाइम 7.1 घंटे और चीनी यूजर्स का 5.3 घंटे है। सोशल मीडिया ऐप्स भी इंडियन यूजर्स ही सबसे ज्यादा यूज करते हैं। अमेरिका और ब्रिटेन में एक इंसान के औसतन 7 सोशल मीडिया अकाउंट्स हैं, जबकि एक भारतीय कम से कम 11 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद है।

लड़कियां अधिक हो रहीं प्रभावित

‘लैंसेट चाइल्ड एंड एडोलसेंट हेल्थ’ की स्टडी के अनुसार, सोशल मीडिया पर मौजूद लड़कों की तुलना में लड़कियों की मेंटल हेल्थ पर ज्यादा बुरा असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में लड़किया ट्रोलर्स और साइबर बुलीइंग के अलावा सेक्शुअल एब्यूज की चपेट में भी आ जाती हैं। इस कारणवश उन लड़कियों की नींद उड़ जाती है। इसके साथ ही वह मानसिक बीमारियों के जाल में फंस जाती हैं।

 

60 फीसदी यूजर्स ऑनलाइन एब्यूज का शिकार

रिसर्च के एक सर्वे के अनुसार करीब 60 फीसदी यूजर्स ऑनलाइन एब्यूज का शिकार होते हैं। सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव होने की वजह से नींद पूरी नहीं होती, जिससे मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार और भुलक्कड़ बन जाता है। साइबर बुलीइंग हालात को और बिगाड़ देती है। अफवाहें, निगेटिव कमेंट्स और गालियां यूजर्स के मन को चोट पहुंचाती हैं, जिसका असर सीधा मेंटल हेल्थ पर पड़ता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें