Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कीव में छोटे बच्चों के स्कूल पर गिरा हेलीकॉप्टर, यूक्रेन के गृह मंत्री समेत 16 की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव से बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है। यहां छोटे बच्चों के एक स्कूल पर हेलीकॉप्टर गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री समेत 16 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। 

- Advertisement -

 

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर, कीव के बाहरी इलाके में स्थित छोटे बच्चों के स्कूल पर गिरा। यह हादसा कीव के उत्तरपूर्व में स्थित शहर ब्रोवरी में हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और आपात सेवाओं से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

 

हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे के बाद बच्चों का स्कूल आग की लपटों से घिरा नजर आ रहा है। अभी तक हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है। 



यूक्रेन की नेशनल पुलिस के मुखिया इगोर क्लिमेंको ने अभी तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मरने वालों में यूक्रेन के गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और गृह मंत्री डेनिस मोनास्त्रिस्की और उनके डिप्टी मंत्री यावगेनी येनिन शामिल हैं।

 

बता दें कि मोनास्त्रिस्की साल 2021 में ही यूक्रेन के गृहमंत्री बने थे। हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय प्ले स्कूल में बच्चे और स्कूल का स्टाफ मौजूद था। 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें