Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कुश्ती महासंघ के खिलाफ पहलवानों का धरना जारी, बृजभूषण बोले- ये ओलंपिक पदक नहीं जीत सकते, इसीलिए…

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगे हैं। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने ये आरोप लगाए हैं। फोगाट और साक्षी मलिक के साथ करीब 30 पहलवान दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठे हैं। आज दूसरे दिन भी धरना जारी है। पहलवानों ने सिंह को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है। इस बीच खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ को नोटिस जारी किया है। वहीं आरोपों के बाद चौतरफा घिरे बृजभूषण सिंह ने कहा है कि ये पहलवान कभी ओलंपिक नहीं जीत सकते इसलिए गुस्से में ऐसा आरोप लगा रहे हैं।

- Advertisement -

 

बता दें कि विनेश फोगाट ने बुधवार को बृजभूषण शरण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बृजभूषण सालों से महिला पहलवानों का यौन शोषण कर रहे हैं। 10-12 महिला पहलवानों ने मुझे अपने साथ हुए शोषण की कहानी बताई है। मैं अभी उनके नामों का खुलासा नहीं कर सकती लेकिन पीएम से मिलूंगी तो जरूर सबूत सामने रख दूंगी।

 

बृजभूषण ने पहलवानों पर ही उठा दिए सवाल

उधर, सिंह ने इन आरोपों का खंडन करते हुए महिला पहलवानों पर ही सवाल खड़े कर दिए। सिंह ने कहा कि कुश्ती में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की उम्र 22 से 28 साल के बीच ही होती है। विरोध करने वाले ये पहलवान ओलंपिक पदक नहीं जीत सकते और इसी कारण गुस्से में बदला ले रही हैं।

 

मंत्रालय ने कुश्ती संघ से 72 घंटे में मांगा जवाब

इस बीच खेल मंत्रालय ने पहलवानों के आरोपों को गंभीरता से लिया है। मंत्रालय ने कुश्ती संघ से 72 घंटे में आरोपों पर जवाब मांगा है। मंत्रालय ने कहा है कि अगर अगले 72 घंटों के भीतर जवाब नहीं मिलता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें