Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध! रोकी गई यात्रा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (President Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शुक्रवार को एक नया ट्विस्ट सामने आया। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि,  राहुल गांधी की सुरक्षा कश्मीर में अचानक से हटाई गई है। राहुल गांधी ने भी खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “आज यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे। मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते। मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी। बाकी लोग यात्रा कर रहे थे। भीड़ को काबू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।”

- Advertisement -

 

कांग्रेस ने लगाया गंभीर आरोप

यह पहली बार है जब कांग्रेस ने इतना गंभीर आरोप लगाया है। जम्मू-कश्मीर में जहां पहले से ही राहुल गांधी की यात्रा को लेकर एजेंसियां हाई अलर्ट पर थीं, वहां सुरक्षा में चूक का यह बड़ा मामला है। राहुल गांधी ने खुद यह आरोप लगाए हैं।

दरअसल, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कश्मीर के काजीगुंड से होकर गुजरने वाली थी। लेकिन घाटी में ज्यादा खतरा को देखते हुए कांग्रेस ने इसे रोकना ही बेहतर समझा। कांग्रेस ने कहा है कि जब तक सुरक्षा नहीं मिलती है, यात्रा आगे नहीं बढ़ेगी।

 

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा, “यहां संबंधित एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया है। पिछले 15 मिनट से यहां भारत जोड़ो यात्रा के साथ कोई सुरक्षा अधिकारी नहीं है। यह एक गंभीर चूक है। राहुल गांधी और अन्य यात्री बिना किसी सुरक्षा के नहीं चल सकते।”

 

वहीं, जम्मू कश्मीर की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा, ‘प्रशासन भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है। ऐसे में सुरक्षा में चूक प्रशासन के अनुचित रवैये को दर्शाती है। जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा पुख्ता नहीं की जा रही है।’

 

फिलहाल,  राहुल गांधी यात्रा को छोड़कर खन्नाबल अनंतनाग को रवाना हो गए हैं। उधर, निहाल में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए। उन्होंने भी राहुल गांधी की तरह सफेद टी-शर्ट पहने उमर ने कांग्रेस पार्टी के हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया।

 

उमर ने कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा का मकसद राहुल गांधी की छवि सुधारना नहीं, बल्कि देश के मौजूदा हालातों में बदलाव लाना है। हम किसी एक व्यक्ति की छवि के लिए नहीं, बल्कि देश की छवि के लिए इसमें हिस्सा ले रहे हैं।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें