Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

‘बाइस में बाइसिकल’ अखिलेश का नया मंत्र, सपा के यूपी चुनाव की रणनीति?

लखनऊ

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 छह महीने के बाद होने वाले हैं, जिस को लेकर सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सपा प्रमुख व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने देश के नाम संदेश जारी किया, जिसके बहाने उन्होंने 2022 की चुनावी जंग जीतने के लिए अपनी नयी राणनीति बताई और अपना नया नारा भी दिया।

फोटो : इंटरनेट

‘नई हवा है, नई सपा है’

सपा प्रमुख ने ‘नई हवा है, नई सपा है।‘, ‘बड़ों का हाथ, युवा का साथ।’ इसके अलावा संपर्क, संवाद, सहयोग, सहायता के संकल्प के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुट जाने की अपील की है। नए नारे और नए मंत्र के साथ सपा की सत्ता में वापसी की तैयारी जोरों से शुरू हो चुकी है।

संपर्क, संवाद, सहयोग और सहायता

अखिलेश ने कहा कि बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और घटती कमाई से समाज का हर तबका परेशान है। किसान, नौजवान, व्यापारी और सरकारी कर्मचारी सबका एक ही हाल है। इनका दुख-दर्द बांटने के लिए सपा एक अभियान चलाने जा रही है। इसका मूल मंत्र रखा गया है, संपर्क, संवाद, सहयोग और सहायता। इससे साफ जाहिर है कि सपा यूपी में मेल मिलाप और मदद के जरिए लोगों तक पहुंचेंगी और उनसे 2022 में सपा को सत्ता में लाने की अपील करेगी।

फोटो : इंटरनेट

सरकारों का स्वरूप बदलना चाहिए

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बदलाव की इस बयार को परिवर्तन की आंधी में बदलकर नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए ‘बाइस में बाइसिकल’ के मिशन को साकार करने के लिए लोगों से सहयोग और समर्थन की अपील की है। यह कहते हुए कि ‘नई हवा है, नई सपा है’, ‘बड़ों का हाथ, युवा का साथ’. अखिलेश ने कहा है कि नए युग में सरकारों का स्वरूप भी बदलना चाहिए। सरकार को शासक नहीं बल्कि जनता की सेवा करने वाला एक सर्विस प्रोवाइडर की तरह काम करने का संकल्प लेना चाहिए। ऐसा करके ही हम जनहित में काम कर सकते हैं और करेंगे भी।

बीजेपी पर किया वार

अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ताधारी दल ने जनता से किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया। भाजपा जातियों में झगड़ा लगाती है और पुरानी बातों में उलझाना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश में 1931 के बाद जातीय जनगणना ही नहीं हुई। सभी को अपनी आबादी के अनुपात में हक और सम्मान मिलना चाहिए। इस सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न और अन्याय पिछड़ों-दलितों के साथ हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज की सत्ता और सरकार दमनकारी है। सरकार का काम लोगों की सेवा का है लेकिन सरकार ने तो लोगों का जीना मुश्किल  कर दिया है। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक डबल इंजन की सरकार से सब बेहाल हैं। ऐसे में सपा को सूबे की सत्ता में लाने के लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जुट जाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : मथुरा में एक करोड़ पांच लाख की लूट, बदमाश फरार

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें