Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

UP Global Investors Summit 2023: पीएम मोदी बोले- सिर्फ छह साल में देश का ग्रोथ इंजन बना यूपी

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज से तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 का आगाज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी सिर्फ छह साल में देश का ग्रोथ इंजन बन गया है। उन्होंने इस दौरान योगी सरकार के गुड गवर्नेंस की भी जमकर तारीफ की।

- Advertisement -

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत में सोशल, डिजिटल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो काम हुआ है उसका बड़ा लाभ यूपी को भी मिला है। हमने दर्जनों पुराने कानूनों को खत्म किया है और आज भारत सही मायनों में स्पीड और स्केल के रास्ते पर चल पड़ा है।

उन्होंने कहा कि आज इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार रिकॉर्ड खर्च कर रही है और हम हर साल इसको बढ़ा रहे हैं। ग्रीन ग्रोथ के जिस रास्ते पर भारत चल पड़ा है उस पर मैं आपको विशेष रूप से आमंत्रित करता हूं। इस वर्ष बजट में हमने 35 हजार करोड़ रुपये सिर्फ एनर्जी ट्रांजिशन के लिए रखे हैं। यह दिखाता है कि हमारा इरादा क्या है।

 

पहले बीमारू राज्य था, आज विकास के पथ पर अग्रसर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक समय था जब यूपी बीमारू राज्य कहलाता था। हर कोई यूपी से अपनी उम्मीदें छोड़ चुका था, लेकिन बीते 5-6 वर्षों में यूपी ने अपनी नई पहचान स्थापित कर ली है। अब यूपी अपनी गुड गवर्नेंस के लिए पहचाना जा रहा है। यूपी देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा है।

 

आज यूपी बना देश के लिए एक उम्मीद

पीएम मोदी ने कहा कि बहुत जल्द यूपी देश के उस इकलौते राज्य के रूप में जाना जाएगा, जहां 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ यूपी में सरकारी सोच और अप्रोच में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस को लेकर सार्थक बदलाव आया है। आज यूपी एक आशा… एक उम्मीद बन चुका है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें