Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

त्रिपुरा में बोले पीएम मोदी- भाजपा सरकार ने इस राज्य को हिंसा से मुक्ति दिलाई, पहले वामपंथियों को ही मिलता था योजनाओं का लाभ

पीएम नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा में एक जनसभा में कहा कि भाजपा सरकार ने इस राज्य को हिंसा से मुक्ति दिलाई है। उन्होंने कहा कि पहले त्रिपुरा में एक ही पार्टी का झंडा फहराने का अधिकार था और हर काम के लिए चंदा देना पड़ता था। सभी योजनाओं का लाभ वामपंथियों को ही मिलता था लेकिन अब यहां काफी विकास हुआ है।

- Advertisement -

 

त्रिपुरा के अमबासा में बीजेपी की विजय संकल्प रैली में पीएम ने कहा, यहां लोगों की मुस्कान और यह उत्साह बता रहा है कि राज्य में डबल इंजन की सरकार का विकास नहीं रुकेगा। सभी ओर से एक ही आवाज आ रही है, फिर एक बार, डबल इंजन की सरकार।

 

पीएम ने आगे कहा, कांग्रेस और वामपंथियों ने त्रिपुरा को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया था लेकिन हमारी सरकार सिर्फ पांच सालों में ही त्रिपुरा को तेज विकास की पटरी पर ले आई है। सीपीएम के शासनकाल में पुलिस थानों पर भी सीपीएम कैडर का कब्जा था लेकिन अब भाजपा के राज में कानून का शासन है। लोगों की जिंदगी को आसान बनाने और महिला सशक्तिकरण पर फोकस किया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें