Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के फेज-1 का आज लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, ये सौगातें भी देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले फेज का लोकापर्ण करेंगे। यह फेज राजस्थान और दिल्ली को जोड़ता है जिसे दिल्ली-दौसा-लालसोट के नाम से जाना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके जरिए राजस्थान और दिल्ली के बीच दूरी सिमट जाएगी।

- Advertisement -

 

इस एक्सप्रेस-वे पर यात्री सुविधा केंद्र, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, ट्रामा सेंटर आदि सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे है। इसकी कुल लंबाई 1386 किलोमीटर है। इस एक्सप्रेस-वे के तैयार होने से दिल्ली-मुंबई के बीच की यात्रा दूरी में करीब 12 प्रतिशत की कमी आएगी। सड़क की लंबाई 1,424 किलोमीटर से कम होकर 1,242 किलोमीटर रह जाएगी।

 

पीएम नरेंद्र मोदी आज दोपहर तीन बजे दौसा पहुंचेंगे। यहां वे 18,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सड़क विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे का दिल्ली-दौसा-लालसोट सेक्शन 246 किलोमीटर लंबा है, जिसे 12,150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। इस सेक्शन के चालू हो जाने से दिल्ली से जयपुर का यात्रा समय पांच घंटे से कम होकर लगभग साढ़े तीन घंटे रह जाएगा। इस सेक्शन के खुल जाने से पूरे क्षेत्र में आर्थिक विकास को भी शक्ति मिलेगी।

 

इसके बनने से यात्रा के समय में भी 50 प्रतिशत की कमी आएगी। पहले जहां 24 घंटे लगते थे, वहीं अब 12 घंटे लगेंगे। यह एक्सप्रेस-वे छह राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा तथा कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वडोदरा और सूरत जैसे मुख्य शहरों को जोड़ेगा। एक्सप्रेस-वे 93 पीएम गति शक्ति आर्थिक संकुलों, 13 बंदरगाहों, आठ प्रमुख हवाई अड्डों और आठ बहुविध लॉजिस्टिक पार्कों को भी सुविधा प्रदान करेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें