Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

“इस खिलाड़ी को करो ड्रॉप, ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराओ”: भज्जी का सनसनी खेज खुलासा !

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India and Australia) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Gavaskar Trophy) का आगाज़ हो चुका है। भारत पहला टेस्ट मैच अपने नाम कर लिया है। अब दूसरे टेस्ट मैच पर निगाहें बनी हुई हैं। इसी बीच एक प्लेयर को भारतीय टीम से बाहर करने की मांग तेज़ होती जा रही है। 17 फरवरी से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले ही भारत के पूर्व दिग्गज ने क्रिकेटर ने एक खिलाड़ी को बाहर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि,  अगर भारत को यह सीरीज़ 4-0 से जीतना है तो इस खिलाड़ी को बाहर कर दें।

- Advertisement -

 

 

के एल राहुल को टीम से करो बाहर

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि अगर भारत को यह सीरीज़ 4-0 से जीतना है तो के एल राहुल को टीम से बाहर करना होगा। हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि अगर भारत को दूसरा टेस्ट मैच जीतना है तो के एल राहुल को टीम से बाहर कर देना चाहिए। आपको बता दें कि,  के एल राहुल पहले टेस्ट मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने पहली पारी में 71 गेंदों में सिर्फ 20 रन ही बना सके जिसके बाद से उन्हें बाहर करने की मांग उठ रही है।

 

 

के एल राहुल की जगह शुभमन गिल को दें जगह

हरभजन ने कहा है कि,  राहुल की जगह गिल को मौका देना चाहिए। राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम के उपकप्तान हैं। लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं, जिसकी वजह से टीम में उनके स्थान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें