Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

“वैचारिक आपातकाल, अप्रत्याशित..”, BBC में छापेमारी पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने !

आयकर विभाग (Income Tax Department) ने मंगलवार को बीबीसी के दिल्ली स्थित दफ्तर में छापा मारा है। बीबीसी द्वारा निर्मित विवादित डॉक्यूमेंट्री पर बैन लगने के बाद से ही राजनितिक माहौल गर्म है। 14 फरवरी को पड़ी रेड के बाद तमाम विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। विपक्षी दलों के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधे तौर पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी निंदा की है।

- Advertisement -

 

“ये वैचारिक आपातकाल की घोषणा है” अखिलेश ने सरकार को घेरा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘BBC पर छापे की ख़बर ‘वैचारिक आपातकाल’ की घोषणा है।’ कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर भारत जी-20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है, वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी देश को तानाशाही की ओर धकेल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज भी इस मौके पर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- बीबीसी के दफ्तरों पर छापा मारकर केंद्र सरकार ने खुद को और देश को शर्मसार किया है।

“BBC सबसे बकवास और भ्रष्ट”, बीजेपी का पलटवार

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने विपक्ष के द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि,  अगर हम बीबीसी के काम को देखें, तो पता चलता है कि बीबीसी दुनिया की सबसे भ्रष्ट और बकवास कॉरपोरेशन है। भाटिया ने यह भी कहा – आज हर वो कंपनी जो भारत में काम कर रही है, उसे भारत के नियमों के अनुसार चलना होगा। हमें आयकर विभाग को अपना काम करने देना चाहिए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें