Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

तो सारा तेंदुलकर से ही इश्क की पेच लड़ा रहे शुभमन? इस वायरल तस्वीर ने खोल दी पोल !

भारतीय टीम (Indian Team) के युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल (Batsman Shubman Gill) के लिए यह साल बेहद शानदार रहा है। उनके बल्ले से रनों का भूचाल तो आ ही रहा है, उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में है। गिल और उनकी गर्लफ्रेंड्स को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आती रहती हैं। इस बीच गिल ने वैलेंटाइन डे के दिन इंस्टाग्राम पर एक कैफे की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है ‘फिर से आज कौन सा दिन है’? और इसके बाद से ही एक बार फिर उनके और सारा तेंदुलकर के रोमांंस को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।

- Advertisement -

 

यह प्यार नहीं तो क्या है?

विदित हो कि, करीब दो साल पहले यानी 5 जुलाई 2021 में सारा तेंदुलकर ने इस कैफे की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। उस पोस्ट पर सारा ने लिखा था ‘हे सिरी, मेरा फूड कहां हैं’? दोनों फोटो का बैकग्राउंड देखने से पता चल रहा है कि यह दोनों फोटो एक ही दिन की है। सोशल मीडिया पर फैंस कॉमेंट कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि,  गिल और सारा के फोटो का बैकग्राउंड सेम है। जिसकी वजह से दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है।

दिल्ली में होने वाले टेस्ट मैच के लिए तैयारी कर रहे गिल

फिलहाल,  शुभमन गिल अभी टीम इंडिया के साथ बने हुए हैं। 17 फरवरी से भारत और कंगारू के बीच टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मैच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। गिल को पहले मैच में मौका नहीं मिला था। आपको बता दें कि, पिछले 2-3 महीनों में उन्होंने जमकर बल्लेबाज़ी की है। बांग्लादेश में टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद उन्होंने वनडे में दोहरा शतक और टी-20 में भी शतक जड़ा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें