Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

कानपुर देहात अग्निकांड: नौकरशाही नाच रही थी, सरकार विदेशियों को इंवेस्टमेंट के लिए लुभा रही थी, जनता मर रही थी…!

यूपी के कानपुर देहात में हुए अग्निकांड के मामले ने प्रदेश सहित पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। एक तरफ जहां मां-बेटी झोपड़ी में जिंदा जलकर मर गईं, वहीं दूसरी तरफ जिले की डीएम साहिबा और एसपी कानपुर महोत्सव के आनंद का लुत्फ उठा रहे थे। प्रदेश की योगी सरकार दुनियाभर से जुटे निवेशकों को यूपी में निवेश करने के लिए लुभा रही थी और वहीं राजधानी से सटे जिले में प्रशासन की लापरवाही से दो जिंदगियां जलकर खाक हो गईं। अब आनन फानन में कार्रवाई की जा रही है लेकिन सवाल यही है कि आखिर ऐसी नौबत आई ही क्यों?

- Advertisement -

 

बता दें कि कानपुर देहात जिले के रूरा थाना इलाके के मडौली गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान सोमवार को एक अधेड़ उम्र की महिला और उसकी बेटी ने झोपड़ी में जलकर मर गईं। प्रशासन का कहना है कि मां ने खुद झोपड़ी में आग लगाई थी। जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन की तरफ से आग लगाई गई है।

 

पीड़िता की पहचान प्रमिला दीक्षित (45) और उनकी बेटी नेहा दीक्षित (20) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों को बचाने के प्रयास में रूरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश गौतम और पीड़ित प्रमिला के पति गेंदनलाल झुलस गए। जबकि घटना से आक्रोशित परिजनों का कहना है कि अगर प्रशासन ने कोशिश की होती तो दोनों जानें बच गई होतीं। उनका कहना है कि जब मां बेटी आग से घिरे तो प्रशासन की टीम वहां से भाग निकली।

 

इन पर गिरी गाज

इस मामले में अब उप जिलाधिकारी (SDM), थानाध्यक्ष, चार लेखपालों, एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों सहित 39 लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। एसडीएम और लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर रेंज) प्रशांत कुमार ने कहा कि उप जिलाधिकारी (मैथा) ज्ञानेश्वर प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें