Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को सपा ने किया निष्काषित, लोगों ने कहा- राम विरोधी हैं अखिलेश !

उत्तर-प्रदेश में श्रीरामचरितमानस पर मचे घमासान के बीच समाजवादी पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। सपा पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली दो सपा नेत्रियों को निष्काषित कर दिया है। ज्ञात हो कि, पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव खुलकर समर्थन में खड़े हो गए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का विरोध करने वाली दो महिला नेताओं को सपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। समाजवादी पार्टी से रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को निष्कासित कर दिया गया है।

- Advertisement -

 

रोली तिवारी और ऋचा सिंह को सपा ने दिखाया बाहर का रास्ता

आपको बता दें कि, सपा ने रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को निष्कासित कर विरोध करने वालों को कड़ा संदेश दिया है। वहीं अखिलेश ने भी इशारों-इशारों में अपने टीवी पैनलिस्ट को सांप्रदायिक मुद्दों पर बोलने से बचने की नसीहत दे डाली है। जो कहीं ना कहीं स्वामी प्रसाद मौर्य को संदेश देने की कोशिश है। इस सिलसिले में माना जा रहा है कि, स्वामी के विवादित बयान का विरोध करने वाली नेताओं को निष्कासित किए जाने का भी पार्टी में विरोध हो सकता है।

सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रीरामचरित मानस पर अभद्र जनक टिप्पणी की थी। इस पर उनकी ही पार्टी के दो नेता उनके खिलाफ हो गए थे। इस बयान पर उन्होंने कई सवाल खड़े किए थे। ऐसे में दोनों ने रामचरितमानस पर बयान देने का विरोध किया था। गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ट्वीट में लिखा है कि, “रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जाता है।”

 

 

समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से रोली तिवारी और ऋचा सिंह को पार्टी से बाहर देने की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ”श्रीमती रोली तिवारी मिश्रा और सुश्री ऋचा सिंह को समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जाता है।” इस खबर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आते ही कई तरह के सवाल उठने लगे। ऐसे में कुछ लोगों ने कहा कि, यह सपा के लिए अच्छा नहीं हैं, कुछ यूज़र्स का कहना है कि, अखिलेश यादव राम विरोधी हैं। वहीं कुछ यूज़र्स ने अखिलेश यादव से अपना फैसला वापस लेने की बात कही है। विदित हो कि रोली तिवारी मिश्रा राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य और ऋचा सिंह इलाहबाद से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें