Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

संजय राउत का दावा- शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न खरीदने के लिए 2000 करोड़ रुपये की हुई डील

उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि शिवसेना पार्टी के नाम और उसके चुनाव चिह्न को खरीदने के लिए 2000 करोड़ रुपये की डील हुई है। हालांकि, शिंदे गुट ने इसे खारिज किया है।

- Advertisement -

राउत ने एक ट्वीट में दावा किया कि 2,000 करोड़ रुपये एक प्रारंभिक आंकड़ा था और यह 100 फीसदी सच था। उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ दल के करीबी एक बिल्डर ने उनके साथ यह जानकारी साझा की। राउत ने कहा कि उनके दावे के समर्थन में सबूत है, जिसका खुलासा वह जल्द करेंगे।

बता दें कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी और उसे ‘धनुष और तीर’ चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश दिया। इसके बाद अब शिवसेना गुट सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है।
उधर, शिवसेना से पहले एकनाथ शिंदे का गुट सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शिंद ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट याचिका दायर की है। इस याचिका में कहा गया है कि चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने के लिए उद्धव गुट सुप्रीम कोर्ट के समक्ष गुहार लगा सकता है। ऐसे में इस मामले में कोई भी फैसला सुनाने से पहले शीर्ष अदालत महाराष्ट्र सरकार की दलील को भी सुने।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें