Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

गौतम अडानी की फिर बढ़ी मुश्किलें, अब उनके भाई विनोद अडानी को लेकर फोर्ब्स का बड़ा खुलासा

गौतम अडानी (Gautam Adani) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पहले हिंडनबर्ग रिपोर्ट से उनके शेयर धाराशायी हुए और अब उनके भाई विनोद अडानी को लेकर फोर्ब्स का बड़ा खुलासा सामने आया है। इस खुलासे से एक बार फिर गौतम अडानी की मुश्किलें बढ़नी तय हैं।

- Advertisement -

 

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से गौतम अडानी का नेटवर्थ 127 अरब डॉलर से गिरकर 50 अरब डॉलर से भी नीचे खिसक गया है। अब बिजनस मैगजीन फोर्ब्स के नए खुलासे ने उनकी नींद उड़ा दी है। फोर्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि विनोद अडानी ने सिंगापुर स्थित अपनी कंपनी के लिए एक रूसी बैंक से 240 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया है। इस कर्ज के लिए उन्होंने गौतम अडानी की कंपनी के बेनामी स्टेक को गिरवी रखा।

 

इतना ही नहीं उन्होंने इसकी जानकारी भारतीय बैंकों को भी नहीं दी गई। फोर्ब्स की रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रमोटर की हिस्सेदारी को बिना बैंकों को बताए गिरवी रखा है। इस रिपोर्ट को हिंडनबर्ग ने भी अब ट्वीट किया है।

 

गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी प्रवासी भारतीय हैं। विनोद अडानी अडानी समूह से जुड़ी ऑफशोर कंपनियों की जिम्मेदारी संभालते हैं। वो सिंगापुर और जकार्ता में अडानी समूह के बिजनस को संभालते हैं। हिंडनबर्ग ने भी अपनी रिपोर्ट में विनोद अडानी पर सवाल उठाए थे। उनपर आरोप लगाया था कि कि वो कई फर्जी कंपनी चलाते हैं।

 

इससे पहले हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह में हेराफेरी का आरोप लगया है। इस रिपोर्ट के बाद से ही अडानी की मुश्किलें बढ़ी हैं। निवेशक डरे हुए हैं और उसका असर अडानी ग्रुप की कंपनियों पर साफ दिख रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें