Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार बोला गुडबॉय, नई पार्टी का किया ऐलान !

उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की राहें एक बार फिर नीतीश कुमार से अलग होती हुई नजर आ रहीं हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने आखिरकार नीतीश कुमार को गुडबॉय बोल दिया है। ऐसे में अब वह नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। जानकारी के मुताबिक, दो दिनों की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है। इस बैठक के बाद नई पार्टी बनाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है। उपेंद्र कुशवाहा ने JDU की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सिंबल और पार्टी के नाम के लिए उपेंद्र कुशवाहा को अधिकृत कर दिया गया है।

- Advertisement -

 

 

उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि, अब जनता दल यू से काम नहीं चलेगा। अब नया औजार चाहिए, इसीलिए अब नई पार्टी चाहिए। हमारे साथियों के साथ यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ की अब हमारी नई पार्टी होगी। उस नई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मुझे बनाया गया है। इस विरासत को हम समाज के सभी वर्ग के लोगों के बीच हम साझा करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा- इसमें जिनकी जितनी हिस्सेदारी होगी उतनी हिस्सेदारी हम उनको देने का काम करेंगे। चाहे वह लव कुश समाज हो, अति पिछड़ा समाज हो, दलित महादलित समाज हो या सवर्ण समाज हो। हम हर समाज के लोगों को उनका हिस्सा देंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें