Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी के मेरठ में बड़ा हादसा, बसपा के पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फटा, 4 की मौत, 50 घायल

यूपी के मेरठ जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां दौराला क्षेत्र में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फट जाने से चार लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 50 से अधिक मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

 

बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फट गया, जिसके चलते गैस रिसाव हो गई है और पूरी छत ही उड़ गई। इससे चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का दौराला में कोल्ड स्टोर है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया। जिससे निमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव में 50 मजदूर बेहोश हो गए।

 

इसकी जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर दर्जनों एंबुलेंस और आला अधिकारी पहुंच गए हैं। एक के बाद एक लगभग 11 एंबुलेंस मलबे में दबे मजदूरों को लेकर मेरठ पहुंच गई। बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें