Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

IND VS AUS 3rd Test: दूसरे दिन उमेश ने बरपा कहर, ऑस्ट्रेलिया 197 रनों पर सिमटी !

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की है। इंदौर में खेले जा रहे मैच में पहली पारी में मात्र 109 रनों पर सिमटी भारतीय टीम ने कंगारुओं को भी बैकफुट पर धकेल दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 197 रनों के स्कोर पर अपने सभी विकेट खो दिए हैं। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत के ऊपर 88 रनों की बहुमूल्य बढ़त बना ली है।

- Advertisement -

 

दूसरे दिन उमेश-अश्विन की जोड़ी ने मचाया धमाल

मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 156 रन था। मैच में आगे दिख रही कंगारु टीम ने दूसरे दिन भी सधी हुई शुरुआत की। कैमरुन ग्रीन और पीटर हैंड्सकॉम्ब की जोड़ी ने टीम की पारी को आगे बढ़ाया। 186 के स्कोर पर 5 विकेट गंवाकर अच्छी स्थिति में दिख रही कंगारु टीम की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। अश्विन ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को 19 के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई, तो इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। उमेश यादव ने अपनी धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। 186 पर 5 के स्कोर से 197 पर 10 विकोट खोकर ऑस्ट्रेलिया ने मैच में बड़ी बढ़त बनाने का मौका हाथ से जाने दिया। भारत की ओर से जडेजा ने 4,तो वहीं उमेश और अश्विन ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।

109 रनों पर सिमट गई थी भारतीय पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने महज 45 रनों के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए। विराट कोहली और भरत की जोड़ी ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 22 के स्कोर पर विराट आउट हो गए। कोहली के आउट होने के बाद टीम की पारी बिखर गई और 109 रनों के स्कोर पर सिमट गई। कंगारुओं की ओर से कुहनेमन ने 5 विकेट झटके और नाथन लॉयन को भी 3 विकेट मिले।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें