Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भारत में छह साल बाद टेस्ट जीता ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया को नौ विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को नौ विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में वापसी कर ली है। भारत पहले दोनों टेस्ट में जीत हासिल कर अभी भी 2-1 से आगे है। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य मिला थी। उसने मैच के तीसरे दिन (शुक्रवार) को 78 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। दोनों देशों के बीच अब चौथा टेस्ट नौ मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

- Advertisement -

 

इस पूरी सीरीज में पिच को लेकर सबसे ज्यादा किचकिच हुई। नागपुर, दिल्ली के बाद इंदौर में भी टर्निंग ट्रैक तैयार हुआ. दो जगह तो बाजी टीम इंडिया ने मार ली. लेकिन, इंदौर में कोच द्रविड़ की टर्निंग ट्रैक की जिद भारत पर ही भारी पड़ी और पहले 2 टेस्ट ढाई दिन में जीतने वाली टीम इंडिया, इंदौर में इतने ही दिन में हार गई।

 

इंदौर टेस्ट में भारत का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। खासतौर पर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। विराट कोहली ने पहली पारी में 22 और श्रेयस अय्यर ने 0 रन बनाए। दूसरी पारी में भी कोहली नाकाम रहे. उन्होंने 13 और अय्यर ने 26 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में सिर्फ पुजारा की ही बल्ला चला. इसी वजह से भारतीय टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाई और ये भारत पर भारी पड़ा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें