Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बिहार: राबड़ी देवी के घर पहुंची सीबीआई की टीम, जानें क्या है मामला

राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर पर सीबीआई की टीम पहुंची है। जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई छापेमारी कर रही है। इस केस में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती आरोपी हैं।

- Advertisement -

 

जानकारी के अनुसार, आज सुबह 10.30 बजे सीबीआई के तीन-चार अधिकारी 10 सर्कुलर रोड पहुंचे और अनुमति लेकर अंदर आये। फिलहाल राबड़ी देवी से पूछताछ कर रहे हैं।

 

बता दें कि जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के घोटाले के मामले में 15 मार्च को लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत अन्य आरोपितों की दिल्ली की कोर्ट में पेशी है। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत अन्य के खिलाफ दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए ये समन जारी किया है।

 

इस मामले में कोर्ट ने 15 मार्च को सभी आरोपियों को पेश होने का आदेश दिया है। चार्जशीट में सीबीआई ने लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी और 14 अन्य को आरोपी बनाया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें