Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थाने में किया सरेंडर, घर पर कुर्की के लिए पहुंची थी पुलिस

बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप ने सरेंडर कर दिया है। मनीष की तलाश बिहार पुलिस पिछले कई दिनों से कर रही थी। मनीष पर तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी श्रमिकों पर कथित हमलों के फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में कई मामले दर्ज हैं। बिहार पुलिस ने खुद पुष्टि की है कि उसने सरेंडर कर दिया है।

- Advertisement -

 

आज सुबह पुलिस टीम मनीष कश्यप के घर कुर्की करने पहुंची। छापेमारी की ये कार्रवाई मझौलिया थाना क्षेत्र के महना डुमरी गांव में हुई। मझौलिया कांड संख्या 193/21 मामले में बेतिया पुलिस कुर्की जब्ती की कार्रवाई हुई।

 

इससे पहले उच्च न्यायालय ने मनीष कश्यप की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। मनीष कश्यप पर सिर्फ बेतिया में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। पांच मामलों में उस पर आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका हैं। उसे एक मामले में जमानत मिल चुकी है। जबकि एक मामले में पटना हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। इस कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू होने के बाद मनीष कश्यप ने सरेंडर कर दिया।

 

बेतिया के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि मनीष कश्यप ने जगदीशपुर थाना पहुंच कर पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। बता दें कि इस मामले में इस मामले में जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना अंतर्गत दिग्घी निवासी अमन कुमार, राकेश तिवारी उर्फ प्रयास न्यूज, ट्विटर यूजर युवराज सिंह राजपूत तथा यूट्यूब चैनल सचतक न्यूज के संचालक मनीष कश्यप के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अमन के पास से कई आपत्तिजनक पोस्ट एवं मोबाइल में साक्ष्य पाया है जिसकी तहत जांच की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें