Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में भीषण सड़क हादसा, एक बच्चे समेत 6 की मौत

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में आज यानी रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे समेत 6 लोगोंं की मौत हो गई है। मिनीवैन की एक लॉरी से टक्कर हो जाने के बाद यह भीषण हादसा हुआ। हादसे के समय वाहन में कुल नौ लोग सवार थे।

- Advertisement -

 

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

त्रिची के एसपी सुजीत कुमार ने इस घटना पर कहा, ‘त्रिची जिले में तिरुवासी के पास त्रिची-सलेम राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के एक वैन के लॉरी से टकरा जाने से एक बच्चे और एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। सभी घायलों को त्रिची के सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें