Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

नोटिस का नहीं मिला जवाब तो राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, आगे क्या होगा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पुलिस उनके घर पहुंच गई है। कश्मीर में राहुल के बयान पर दिल्ली पुलिस उनसे बात करना चाहती है। राहुल गांधी ने कश्मीर में कहा था कि आज भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है। इसे लेकर 16 मार्च को दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस दिया था लेकिन राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस आज उनके घर पहुंची है।

- Advertisement -

स्पेशल सीपी ( एल एंड ओ) एसपी हुड्डा ने कहा कि हम राहुल गांधी से बात करने आए हैं। राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था कि वे कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। हम उनसे ब्योरा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

 

इस बीच राहुल गांधी से लगातार माफी मांगने का दबाव बीजेपी बना रही है। इसी महीने की शुरुआत में राहुल गांधी लंदन दौरे पर थे। यहां उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कहा था कि भारत की संसद में माइक बंद कर दिए जाते हैं। विपक्ष अपनी आवाज नहीं रख सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का कोई नेता किसी भी यूनिवर्सिटी में बोल नहीं सकता है। भारत में लोकतंत्र पर सीधा प्रहार हो रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें