Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Land For Job Scam Case: CBI ऑफिस पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन मीसा से ईडी करेगी पूछताछ

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ऑफिस पहुंच गए हैं। इस मामले में ईडी आज उनकी बहन मीसा भारती से पूछताछ करेगी। तेजस्वी यादव ने कहा है कि एजेंसियां जांच कर रही हैं, हमने उसमें शुरू से ही सहयोग किया है।

- Advertisement -

 

तेजस्वी यादव ने कहा, देश में स्थिति यह है कि लड़ना बहुत मुश्किल हो गया है। लेकिन हमने इसके खिलाफ लड़ने का फैसला किया है और हम जीतेंगे।

 

बता दें कि इससे पहले CBI ने तेजस्वी यादव को तीन बार समन दिया था, लेकिन तेजस्वी पत्नी के बीमार होने की बात कह कर पेश नहीं हुए थे।

 

इसके बाद तेजस्वी CBI के समन को रद्द करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए थे। कोर्ट ने डिप्टी CM की CBI के समन को रद्द करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था।

हालांकि CBI ने कोर्ट में कहा कि वे फिलहाल तेजस्वी यादव को गिरफ्तार नहीं करेंगे। CBI आज तेजस्वी यादव से कुछ दस्तावेज दिखाकर उनसे पुष्टि करेगी। ये दस्तावेज लैंड फॉर जॉब्स मामले से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें