Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

शरद पवार ने अब बता दिया फॉर्मूला, कैसे कर्नाटक की तरह हर राज्य हारेगी बीजेपी!

कर्नाटक में बीजेपी की करारी हार के बाद अब विपक्ष एकजुट होने लगा है। अब समूचा विपक्ष इसी कोशिश में है कि बीजेपी को कैसे एक के बाद एक राज्यों में हराकर उसे सत्ता से बेदखल किया जाए। ऐसे में देश के सबसे पुराने दिग्गज नेताओं में शुमार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने विपक्ष को ऐसा फॉर्मूला भी दे दिया है जिससे बीजेपी को अब हर राज्य में कर्नाटक की तरह ही हार का सामना करना पड़ेगा।

- Advertisement -

 

शरद पवार ने कहा कि कर्नाटक मॉडल को अन्य राज्यों में भी लागू करने की जरूरत है और इसके लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों को साझा न्यूनतम कार्यक्रम (सीएमपी) पर काम करना होगा।

 

उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव ने एक संदेश दिया है कि हमें दूसरे राज्यों में भी कर्नाटक जैसी स्थिति पैदा करने की जरूरत है। कर्नाटक में कांग्रेस ने अकेले भाजपा का विकल्प दिया, लेकिन अन्य राज्यों में, समान विचारधारा वाले दलों को एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) पर काम करना होगा। इसके लिए हम दोनों मोर्चों (कर्नाटक और सीएमपी जैसी रणनीति बनाने) पर काम करेंगे।

 

उन्होंने कर्नाटक चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य स्तर की रणनीति पर काम किया जा सकता है। भाजपा को हराया जा सकता है और वह 2024 के संसदीय और साथ ही राज्य (महाराष्ट्र) चुनाव हारेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के अजेय होने का मिथक टूट गया है।

गौरतलब है, कर्नाटक में कांग्रेस ने 224 में से 135 सीट जीतीं हैं। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा केवल 66 सीटों पर ही सिमट गई, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली जेडीएस को 19 सीट हासिल हुईं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें